फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से 24 लाख की ठगी के आरोप में आढ़ती पर केस

Fri, 08 Apr 2016 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
ठगी - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने किसान से 24 लाख रुपये की ठगी के आरोप में आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बधनी कलां पुलिस ने मलयेशिया भेजने के नाम पर 13 लाख की ठगी के आरोप में दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसान सुरिंदर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में बताया कि उसने दो साल पहले 30 अक्तूबर 2013 को उसका 1764 क्विंटल (5040 कट्टे) धान पंजाब सरकार की एक खरीद एजेंसी ने खरीद किया था। इसकी कुल कीमत लगभग 23.72 लाख रुपये बनती है।

पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि यह धान उसने निहाल सिंह वाला में आढ़ती अवतार सिंह गांव धूड़ कोट रणसींह की अकाल सहाय ट्रेडिंग कंपनी के जरिये बेचा था। उन्हाेंने आरोप लगाया कि आढ़ती अवतार सिंह ने उसके धान की कीमत तकरीबन 23.72 लाख राज्य सरकार की खरीद एजेंसी हासिल कर लिए और उसे यह रकम नहीं दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख ने इस मामले की प्राथमिक जांच डीएसपी निहाल सिंह वाला को सौंपी। इसमें आरोप साबित होने के बाद आरोपी आढ़ती अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना बधनी कलां पुलिस ने मलयेशिया भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी के आरोप में हरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर गांव बुट्टर के खिलाफ ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला छिंदर कौर ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपनी लड़की कुलविंदर कौर और दोहते कुलदीप सिंह को मलयेशिया भेजने के लिए आरोपियों से 13 लाख रुपये में सौदा किया था।

उन्हाेंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 13 लाख रुपये एवं पासपोर्ट हासिल कर लिए, लेकिन न तो पीड़ितों को मलयेशिया भेजा और न ही रकम वापस की। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच पड़ताल में आरोप साबित होने के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें