फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जालंधर से अगवा करोड़पति बुजुर्ग NRI की हत्या, मोगा में नहर में फेंका शव, दो गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 02:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

75 साल के मोहिंदर सिंह 100 किल्ले जमीन के मालिक थे। वे पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। उनके दोनों बेटे यूके में रहते हैं। पुलिस इस मामले की जांच प्रॉपर्टी से भी जोड़कर कर रही है।
विज्ञापन
एनआरआई की हत्या - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले किडनैप हुए एनआरआई मोहिंदर सिंह की हत्या कर शव मोगा की नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मोहिंदर सिंह के अपहरण व हत्या में शामिल थे। शुरुआती जांच में पता चला कि एनआरआई का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था, लेकिन उसने एक अपहरणकर्ता को पहचान लिया था, लिहाजा उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

आरोपियों में हरजिंदर सिंह उर्फ लाली और मनजोत सिंह उर्फ जोटा शामिल हैं, जिन्हें नकोदर और अमृतसर से पकड़ा गया। वारदात में इस्तेमाल की गई आल्टो कार भी बरामद कर ली गई है। एसएसपी जालंधर ग्रामीण, हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 14 सितंबर 2024 को मोहिंदर सिंह का अड्डा कंग साहबू के पास शाम लगभग 6:15 बजे उस समय अपहरण किया गया जब वह गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। आरोपियों ने अपनी आल्टो कार से उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी और जबरन उन्हें कार से बाहर खींचकर अगवा कर लिया। इस संबंध में थाना सदर नकोदर में 15 सितंबर 2024 को एफआईआर नंबर 108 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जल्दी पैसा कमाने की मंशा
विज्ञापन

जांच के लिए एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गवाहों के बयान पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद नकोदर में हरजिंदर सिंह उर्फ लाली को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस अपराध को लालच और जल्दी पैसा कमाने की मंशा से अंजाम दिया गया था। एनआरआई मोहिंदर सिंह के पास काफी पैसा था और उनको उम्मीद थी कि उसके अपहरण से उनको मोटा पैसा मिलेगा।

आवाज से पहचान लिया था
पुलिस ने दूसरे आरोपी, मनजोत सिंह उर्फ जोटा, को 17 सितंबर 2024 को अमृतसर के तरसिक्का इलाके से गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने मोहिंदर सिंह का मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया था और अपने फोन दूसरी जगह फेंक दिए, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। आरोपियों ने कबूल किया कि मोहिंदर सिंह ने आवाज से मनजोत को पहचान लिया तो आरोपियों ने धारदार हथियार (दातर) से उसकी हत्या कर दी और उसका शव मोगा के बाहरी इलाके में नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें