जालंधर के महितपुर में 19 वर्षीय युवक के कत्ल का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार काम से घर लौटते समय युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान राजवीर डेविड पुत्र चरणजीत सिंह निवासी गांव हरिपुर के रूप में हुई है।
हरिपुर जाने वाली सड़क के पार खेतों में शव मिला है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एसपी मनप्रीत का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।