हरियाणा के पानीपत में सोमवार को उस समय हलचल पैदा हो गई जब एक महिला और एक युवती ट्रेन के आगे कूद गई। बताया जा रहा है कि दोनों मां और बेटी हैं। ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने जान दे दी। घटना दिल्ली अंबाला रेल ट्रैक पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर दिल्ली-अंबाला रेल लाइन से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन के आगे मां और बेटी ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।