चोरों ने वीरवार देर रात को ज्वेलर शॉप की दुकान को निशाना बनाया।
चोर दुकान में पड़े चांदी और सोने के आभूषण के साथ नगदी व अन्य सामान ले उड़े। जैमल नगर स्थित कृष्णा ज्वेलर के मालिक राजेश कुमार ने कहा कि वे वीरवार रात को करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।
शुक्रवार सुबह साढे़ पांच बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने फोेन कर उन्हें जानकारी दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है।
इसके बाद वे तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोर दुकान से सोने और चांदी के आभूषण समेत दुकान में पड़ी कुछ नगदी व अन्य सामान चुराकर ले गए हैं।
उन्होंने कहा कि सोने के आभूषण दुकान में कम पड़े थे, लेकिन चांदी के बने आभूषण काफी थे। दुकान मालिक के अनुसार उनका करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोरी की शिकायत थाना नंबर आठ में दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।