फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गिरफ्तार, तीन पशु बरामद

Fri, 05 Feb 2016 07:02 PM IST
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव पुलिस ने गुरुवार की रात गश्त के दौरान चौकी क्षेत्र के ग्राम घुंसी के निकट वध के लिए ले जा रहे दो लोगों को तीन पशुओं के साथ पकड़ा है जबकि तीन लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर पकड़े गए लोगों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर की सूचना पर चौकी सिकंद्राबाद के सिपाही विनोद मिश्रा, श्रीकांत और निर्मल शुक्ला ने घुंसी गांव के पास घेराबंदी कर दो लोगों को तीन पशुओं सहित पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने अपना आसिफ निवासी कुकरा थाना मैलानी और शमीम निवासी देवरिया थाना फूलबेहड़, हाल पता अहिरी बताया है। पकड़े गए लोगों के अनुसार रायपुर निवासी शोएब और मतीन तथा सेहरुआ निवासी सादिक मौके से भाग निकले। एसओ ने बताया कि पशुओं को ग्रामीणों की सुपर्दगी में दे दिया गया है तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए लोगों का चालान कर दिया गया है जबकि फरार लोगों की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया यह लोग पैदल पशुओं को मारते पीटते ले जा रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें