फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: दो गांवों में मिले शव, एक को तेजधार हथियारों से काटा, दूसरे को मारकर जलाने का हुआ प्रयास

Mon, 25 Jul 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर देहात के थाना लाबंड़ा के अधीन पड़ते गांव सिंघा में तड़के शव मिला, जिस पर तेजधार हथियारों से काटने के निशान हैं। वहीं थाना आदमपुर में ससुराल जाने के लिए निकले लम्मा पिंड के युवक का अधजला शव बरामद हुआ है।  
विज्ञापन
गांव सिंघा में मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में अलग-अलग जगह दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। जालंधर देहात के थाना लाबंड़ा के अधीन पड़ते गांव सिंघा में तड़के शव मिला, जिस पर तेजधार हथियारों से काटने के निशान हैं। पुलिस को शव के पास ने नशे के टीके और शराब की बोतल मिली है जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक को नशा देकर मारा गया है।

विज्ञापन


नहर के किनारे खून से लथपथ पड़े शव को सुबह काम पर जा रहे लोगों ने देखा और लांबड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरे डेढ़ घंटे लोग शव के पास बैठे रहे तब पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, यह मर्डर देररात को किया गया है। जहां शव मिला है, वह इलाका भी सुनसान है। उस रास्ते पर रात को कोई आता-जाता भी नहीं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस आस-पास के गांवों में पता लगा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

घर से ससुराल के लिए निकले युवक का अधजला शव बरामद

वहीं जालंधर देहात के थाना आदमपुर में शहर के लम्मा पिंड के युवक का अधजला शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक लवलीन दो दिन पहले ससुराल के लिए निकला था पर न ससुराल पहुंचा और न ही घर लौटा। 30 वर्षीय लवलीन कुमार वासी लम्मा पिंड की ससुराल आदमपुर के पास गांव जलभय में है। जब पुलिस शव लेकर घर पहुंची तो दोनों परिवारों में मातम पसर गया। 

जानकारी के मुताबिक घर से निकला लवलीन जब ससुराल नहीं पहुंचा तो परिजनों और रिश्तेदारों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। उन्हें लगा दोस्तों के साथ घूमने चला गया होगा। एक दिन बीत जाने के बाद कल शाम को ही ससुरालियों ने लवलीन के लापता होने की शिकायत आदमपुर पुलिस को दी थी। लेकिन सोमवार तड़के आदमपुर में गांव के पास ही लवलीन की लाश मिली। लवलीन की लाश को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन लाश पूरी तरह से जल नहीं पाई थी। आरोपी लवलीन की अधजली लाश को छोड़ कर ही भाग गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने अधजला शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या के मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। आदमपुर पुलिस ने कहा कि कत्ल के बाद पहचान छुपाने के लिए कातिलों ने शव को आग लगा दी। वहीं परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस लवलीन की कॉल डिटेल खंगाल रही है और उसके करीबी दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें