फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सब्जी विक्रेता के घर से 25 तोले सोने के जेवर और नकदी ले गए चोर, पड़ोस की छत से घर में घुसा

Mon, 25 Jul 2022 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

आसपास के सीसीटीवी कैमरों मे एक युवक पड़ोस की छत से घर में घुसता नजर आ रहा है। पड़ोसियों की छत चोर घर में घुसा और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
चोरी की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के शिव चौक में देर रात को चोर सब्जी विक्रेता के घर में घुसकर 25 तोले सोने के जेवर और करीब एक लाख रुपये की नकदी चुराकर ले गए। परिवार के लोग सुबह उठे तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोर घर में घुसता हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले के मुताबिक सब्जी विक्रेता सुमित कुमार पुत्र दुनीचंद ने बताया कि रात को परिवार के लोग सोए हुए थे और सुबह उठे तो साथ वाले कमरे का दरवाजा खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो अलमारी में रखा 25 तोले सोने के जेवर और करीब एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक पड़ोस की छत से घर में घुसता नजर आ रहा है। पड़ोसियों की छत से चोर घर में घुसा और घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें