फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में फायरिंग : दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या, पुरानी रंजिश में मारी गई तीन गोली 

Sat, 06 Mar 2021 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के सोढल रोड के प्रीत नगर में शनिवार दोपहर कुछ युवकों ने पीवीसी दुकान के मालिक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
जालंधर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जालंधर के प्रीत नगर में सोढल रोड पर हुई। कारोबारी को तीन गोली लगी और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

विज्ञापन




जालंधर के सोढल रोड के प्रीत नगर में शनिवार दोपहर कुछ युवकों ने पीवीसी दुकान के मालिक टिंकू की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। कारोबारी को तीन गोलियां लगी। गंभीर हालत में बावा पीवीसी दुकान के मालिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, शनिवार करीब पौने दो बजे उस समय दहशत फैल गई जब कुछ युवकों ने दुकान मालिक पर गोलियां चला दी। गोली लगने से टिंकू बेसुध हो गया। लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलियां पुरानी रंजिश के तहत चलाई गई है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें