फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जिंदा जलाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jun 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने छह दिन पहले कम्मेआना गेट के पास एक तरफा प्यार में महिला को जिंदा जलाने के नामजद आरोपी बब्बू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना 27 मई शुक्रवार देर शाम की है। उस दिन बब्बू सिंह ने अपने घर के बाहर से गुजर रही बाजीगर बस्ती निवासी बलजीत कौर (30) पर तेल डालकर उसे आग लगा दी थी। 28 मई की सुबह बलजीत कौर ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। दम तोड़ने से पहले बलजीत कौर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट अतुल कंबोज की हाजिरी में पुलिस के पास अपना बयान दर्ज करवा दिया था।

बलजीत कौर ने बताया था कि उसका अपने पति सुखमंदर सिंह के साथ तलाक हो चुका है और उसका एक बेटा भी है। इन दिनों वह बाजीगर बस्ती में अपनी एक जानकार महिला के पास रहती है। कम्मेआना गेट निवासी एक युवक बब्बू सिंह कई दिनों से उसके पीछे लगा हुआ था और उसे अपने साथ जाने के लिए कह रहा था। उसके इंकार करने के बावजूद बब्बू सिंह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


27 मई को बब्बू ने उसे अपने घर के बाहर रोका और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। बाद में तेल डालकर आग लगा दी। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशेर सिंह बराड़ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बब्बू सिंह के खिलाफ पहले इरादा ए कत्ल का केस दर्ज किया था और महिला की मौत होने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें