फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बाहर गए दंपति, सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुजानपुर में किराए के मकान में रह रहा दंपति ससुराल घर गया तो पीछे से चोरों ने घर में घुसकर ज्वेलरी, चांदी और नकदी चुरा ली। जब वह घर लौटे तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुजानपुर एरिया में रह रहे रोहित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कैलाशपुर स्थित अपने ससुराल में गया था। वह रात को वापस आया तो घर के मेन गेट का ताला खोलकर और फिर लॉबी का ताला खोलकर घर के अंदर गए। लाइट में देखा तो लॉबी में घर का सामान बिखरा था। उसने कमरे में देखा तो अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से 250 ग्राम चांदी, चार सैट चांदी की पायलें, 2 गोल्ड झुमके 3 ग्राम, 2500 रुपये नकद चुराए हैं। सुजानपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें