विजिलेंस ने पांच हजार रिश्वत लेते काबू किया लाइनमैन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। विजिलेंस टीम ने मंगलवार देर शाम बिजली का मीटर लगाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के सहायक लाइनमैन को रंगेहाथों काबू किया है। आरोपी के पास से दो हजार के दो नोट व एक पांच सौ का नोट बरामद किया है।
विजिलेंस के डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुलजार सिंह पुत्र बावा सिंह वासी गांव कटोरा ने शिकायत दी थी कि घर में अस्थायी तौर पर बिजली का मीटर लगाने के लिए सहायक लाइनमैन प्रेम सिंह पुत्र चन्नन सिंह वासी गांव आरएफके ने सात हजार रुपये की रिश्वत मांगी है, जबकि सौदा पांच हजार रुपये में तय हुआ है। मंगलवार की शाम को गुलजार के घर बिजली का मीटर लगाने आए तो सहायक लाइनमैन प्रेम सिंह ने गुलजार से पांच हजार रुपये रिश्वत ली। उसी समय विजिलेंस टीम ने प्रेम को रिश्वत वाले नोटों के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। प्रेम से दो हजार के दो नोट और पांच सौ का एक नोट बरामद किया है।