फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में किए तीन हवाई फायर, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कीर्तन में हवाई फायरिंग से अफरातफरी
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर, 32 बोर का रिवाल्वर, 18 कारतूस किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मक्खू (फिरोजपुर)।
क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से निकल रहे नगर कीर्तन दौरान किसी व्यक्ति ने 32 बोर की रिवाल्वर से तीन हवाई फायर कर दिए। गोली की आवाज सुनते ही नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को रिवाल्वर, कारतूस के साथ काबू कर किया। पुलिस ने मंगलवार को नगर कीर्तन दौरान गोली चलाने और शांति भंग करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई सतपाल सिंह ने थाना मक्खू पुलिस को दिए बयान में कहा कि क्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाया गया था। इस दौरान आरोपी कारज सिंह पुत्र सवरन सिंह वासी गांव सूदां थाना मक्खू जिला फिरोजपुर ने अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर से तीन हवाई फायर कर दिए। फायरिंग से नगर कीर्तन में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद एएसआई सतपाल सिंह ने आरोपी कारज सिंह को काबू कर लिया और उससे 32 बोर का रिवाल्वर व 18 कारतूस बरामद किए। यही नहीं रिवाल्वर से चले तीन गोलियों के खोल भी मौके से पुलिस को बरामद हुए हैं। कारज सिंह मौके पर पुलिस को अपनी रिवाल्वर का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। थाना मक्खू पुलिस ने नगर कीर्तन में गोली चलाने और शांति भंग करने के आरोप में कारज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें