अबोहर। पंजाब कांग्रेस में की राजनीतिक खीचतान के बीच जैसे ही राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा वैसे ही अबोहर की सड़कों पर सरकार की वाहवाही करने वाले फ्लेक्स बोर्ड भी देखते ही देखते उतर गए।
बताया जाता है कि जैेस ही अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देने की बात कही वैसे ही अबोहर की सड़कों पर सरकार की वाहवाही करते कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो वाले फ्लेक्स बोर्ड उतार दिए गए। बताया जाता है कि अब यहां पर फ्लेक्स पंजाब के नए मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लगाए जाएंगे। शहर की मुख्य सड़कों और चौक चौराहों पर सैकड़ों ऐसे फ्लेक्स लगाए गए थे जिनमें कैप्टन के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया गया था।