फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग स्टार बनाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगे, नकदी लेकर डिलीट कर दी एप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। स्टार मेकर सिंगिंग एप पर रेटिंग बढ़ाने का झांसा देकर एक नौजवान (गायक) से एक व्यक्ति ने आठ लाख रुपये ठग लिए। नौजवान से आठ लाख की नकदी लेने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद करने के अलावा एप भी डिलीट कर दिया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित साहिल वासी सिटी इंक्लेव फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह आरोपी महावीर प्रसाद शर्मा निवासी बरून अपार्टमेंट लतियमकाराह शिलांग, मेघालय के संपर्क में आया था, जिसने उसे स्टार मेकर सिंगिंग एप पर उनकी रेटिंग बढ़ाने की बात कही थी। इसकी एवज में उससे आठ लाख रुपये वसूल किए थे। नकदी लेने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया और एप भी डिलीट कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई गायकों से उनकी रेटिंग बढ़ाने की एवज में लाखों की ठगी की है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलदेव सिंह के मुताबिक पीड़ित साहिल के बयान पर आरोपी एमपी शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी तरफ पुलिस जानकारों का कहना है कि ठग गिरोह के सदस्यों को दिल्ली की साइबर क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। ठग गिरोह के सरगना महावीर प्रसाद ने कई नौजवानों से ठगी की बात स्वीकार की है। साहिल से भी आठ लाख रुपये की ठगी की बात स्वीकार की है। गिरोह का बहुत बड़ा नेटवर्क है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि पंजाब, दिल्ली के अलावा और कितने राज्यों के नौजवानों से ठगी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें