फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : बच्ची की गर्दन पर कापा रख दंपती से छीनी नकदी... थाने में शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी के नजदीक बाइक सवार तीन नकाबपोश शातिरों ने दस वर्षीय बच्ची की गर्दन पर कापा रख कर दंपती से पंद्रह हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन छीन लिए। पीड़ित शुक्रवार रात के समय पहले थाना सिटी शिकायत लिखवाने पहुंचे तो वहां पुलिस वालों ने कहा कि उनका इलाका नहीं है। उसके बाद रात साढ़े ग्यारह बजे पीड़ित थाना कैंट पहुंचे तो दरवाजा नहीं खोला गया, आधे घंटे बाद गार्ड ने दरवाजा खोला और कहा मुंशी सो रहा है सुबह आकर शिकायत लिखवाना। उधर, इस संबंधी थाना कैंट के प्रभारी निखिल गर्ग से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि थाने में किसी भी समय आकर शिकायत लिखवाई जा सकती है, यदि ऐसा हुआ तो मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित गगनदीप शर्मा निवासी गांधी नगर फिरोजपुर शहर ने बताया कि शुक्रवार रात को अपनी पत्नी व बेटी (10) के साथ ग्वाल टोली साले के घर गए थे। वहां से रात लगभग सवा ग्यारह बजे बाइक पर तीनों अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही सारागढ़ी गुरुद्वारे के पास पहुंचे कि बाइक सवार तीन नकाबपोश शातिरों ने अपनी बाइक उनकी बाइक के आगे खड़ी कर दी। आरोपियों ने तेजधार कापा उनकी बेटी की गर्दन पर रख दिया और कहा कि जो कुछ है निकाल दो। आरोपी उसका, पत्नी का मोबाइल फोन और दोनों के पर्स छीनकर ले गए। दोनों के पर्स में लगभग पंद्रह हजार रुपये थे। इस घटना के बाद पीड़ित सीधा थाना सिटी पहुंचे, यहां पर पुलिस वालों ने कहा कि ये इलाका उनके थाने में नहीं लगता है, आप थाना कैंट जाकर शिकायत दर्ज करवाओ। उसके बाद रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे पीड़ित अपनी पत्नी व बेटी संग थाना कैंट पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। आधे घंटे तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद गार्ड ने दरवाजा खोला और कहा कि अभी शिकायत नहीं लिखी जाएगी, सुबह आकर लिखवाना। आम जनता की शिकायत तक दर्ज न करने वाली पुलिस से मदद की क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें