फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा : घर का दामाद निकला लूट की वारदात का मुख्य साजिशकर्ता, लूटे गए सामान के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। फगवाड़ा में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुलिस को ओर कामयाबी मिली है जिसके तहत जिला पुलिस ने सोने की लूट के मामले को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। लूटे गए सोने के गहने और कुछ चांदी के गहने बरामद करने के अलावा चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता तो घर का दामाद ही निकला है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह निवासी भनोकी, भूपिंदरपाल निवासी खेड़ा कॉलोनी, कुलविंदर सिंह व सुखदीप सिंह निवासी ग्राम नंगल फगवाड़ा के रूप में हुई है। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा चलाए गए सेफ सिटी प्रोजेक्ट असाधारण परिणाम दे रहा है। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने 24-25 जुलाई कि रात मधु पुत्री रंजित ताती निवासी गली नंबर 3 खेड़ा कालोनी फगवाड़ा के घर में घुसकर दिनदहाडे़ सोने और चांदी के कुछ गहने चुरा लिए थे।
एसपी फगवाड़ा सरबजीत सिंह बाहीया और डीएसपी परमजीत सिंह की निगरानी में थाना सतनामपुरा के एसएचओ दर्शन सिंह को तत्काल मौके पर जाकर सबूत जुटाने और अपराध की गुत्थी सुलझाने को निर्देशित किया गया था। पुलिस पार्टी ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों को खंगाला और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने अपराधियों का पता लगाकर उन्हें काबू कर उनसे चोरी के जेवर बरामद कर लिए हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि पीड़ित के मधु के जीजा भूपिंदरपाल ने उन्हें उसके ससुराल में सोना रखा होने का खुलासा किया था। फिर दोनों ने मिलकर साजिश रची और बाकी साथियों से मिल लूट को अंजाम दिया था।। एसएसपी खख ने कहा कि पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी और उनके द्वारा की गई अन्य चोरी या अपराधों के संबंध में आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें