फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन व असलहा मंगवाने वाले नौ तस्करों पर मामला दर्ज दो किलो हेरोइन, पिस्तौल, कारतूस आरोपियों ने पाकिस्तान से मंगवाए थे

Sun, 22 Jan 2023 04:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना ममदोट पुलिस ने रविवार को पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन व असलहा मंगवाने के आरोप में नौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, सभी तस्कर फरार हैं। दो दिन पहले लगातार ड्रोन के जरिये पाक से हेरोइन व असलहा मंगवाया था। कुछ सप्लाई कर दिया और कुछ गांव सेठां वाला व दोना रहमत वाला में गेहूं के खेत में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने शनिवार को बरामद किया। इसमें दो किलो हेरोइन, तीस बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन व बारह कारतूस शामिल हैं। बीएसएफ व पुलिस ने रविवार भी ममदोट के कई गांवों में चेकिंग अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

थाना ममदोट के एसएचओ लेखराज के मुताबिक ममदोट के कई गांवों में पुलिस व बीएसएफ संयुक्त सर्च अभियान चलाए हुए हैं। एसएचओ ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गांव साहनके के पास गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी पाकिस्तान से उच्च स्तर पर हेरोइन व असलहा मंगवाकर आगे सप्लाई करते हैं। दो दिन पूर्व लगातार ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हेरोइन व असलहा की खेप मंगवाई है। पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गांव सेठां वाला व दोना रहमत वाला में गेहूं के खेतों में हेरोइन व असलहा की खेप छिपाकर रखी है। पुलिस ने खेतों में सर्च आपरेशन शुरू किया। खेत में खुदी हुई जमीन देखी गई। जब उसे खोदकर देखा तो एक प्लास्टिक का लिफाफा मिला इसमें दो पैकेट हेरोइन वजन दो किलो, एक तीस बोर का पिस्तौल, दो मैगजीन व बारह कारतूस मिले। उक्त सामग्री मंगवाने वाले आरोपियों की पहचान खलारा सिंह, बिट्टू वासी गांव कड़मा, निशान सिंह वासी साहनके (ममदोट हिठाड़), बलजीत सिहं, बूटा सिंह, अर्शदीप सिंह, सुखदेव सिंह, मंगल सिंह वासी दोना रहमत वाला व अमरजीत सिंह वासी सैदेके निओल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें