फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के 250 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब ने प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में गुरदासपुर रोड स्थित होटल में कार्यक्रम करवाया। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान जिला भर के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश का नाम रोशन करने वाले 250 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी जीडी मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित करके की। भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने टीचर-डे पर पैरा क्रिकेट इंटरनेशनल खिलाड़ी रोहित अनोत्रा, कोच जीडी मल्होत्रा, हॉकी खिलाड़ी सुरेश पठानिया, रेसलिंग कोच बाबु राम पठानिया, पहलवान सागर सिंह पठानिया, साइक्लिस्ट अश्वनी कुमार, टेबल टेनिस खिलाड़ी रोहित कुमार को मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा स्पोर्ट्स सेल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेलों के प्रति उत्साहित करना है। केंद्र सरकार के प्रयासों से ‘खेलो इंडिया खेलो’ मुहिम के तहत पठानकोट में स्पोर्ट्स हब बनाया जाना विचाराधीन है। इससे पठानकोट के खिलाड़ियों को प्रत्येक तरह की खेल सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। पठानकोट के खिलाड़ियों के लिए इनडोर स्पोर्ट्स हॉल बनाया जाएगा। अश्वनी ने कहा कि पंजाबियों ने समय-समय पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है। आज पंजाब के सामने एक चुनौती है कि राज्य के नौजवान नशे की ओर जा रहे हैं। यदि नौजवानों को नशे से बचाना है तो उन्हें खेल के मैदानों में लाना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश ठाकुर, महामंत्री विनोद धीमान और राकेश औल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो:-1-पठानकोट में खिलाड़ियों को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें