फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: विदेशी कंपनियों की पहली पसंद बना प्रदेश, उद्योग मंत्री गुरकीरत कोटली बोले-साढ़े चार साल में 99 हजार करोड़ का निवेश

Mon, 25 Oct 2021 08:50 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब के उद्योग मंत्री गुरकीरत कोटली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में पिछले साढ़े चार साल में 99 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। विदेशी कंपनियों की पहली पसंद आज पंजाब बन चुका है। यहां उद्धमियों को अच्छा माहौल और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिसकी वजह से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन
गुरकीरत सिंह कोटली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबार अनुकूल नीतियों और उत्पादन के उत्तम माहौल के कारण पंजाब बीते कुछ वर्षों में विश्व स्तर की कंपनियों के लिए निवेश का एक पसंदीदा स्थान बन गया है। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने बताया कि बीते साढ़े चार साल में विश्वभर के निवेशकों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों ने पंजाब में 99000 करोड़ का निवेश किया है, जो साइकिल, एग्रो और फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, फार्मास्यूटिकल, केमिकल, टेक्स्टाइल, अलॉए और स्टील सेक्टर, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स, ऊर्जा के नवीन और नवीकरणीय स्रोत, आईटी सेवाएं, शिक्षा, रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा के क्षेत्रों में है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब: बाइक छीनने पर नौजवान ने किया विरोध तो लुटेरों ने गोली मारकर कर दी हत्या

मौजूदा कंपनियों ने भी किया कामकाज का विस्तार
कोटली ने बताया कि राज्य में यह निवेश अमरीका, यूके, यूएई, डेनमार्क, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर समेत विभिन्न देशों की कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। पंजाब में इतने बड़े स्तर पर न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कंपनियां राज्य में निवेश कर रही हैं, बल्कि मौजूदा कंपनियों ने भी राज्य में मौजूदगी और कामकाज का विस्तार कर अपनी संतुष्टि और उत्साह को व्यक्त किया है।
विज्ञापन


पंजाब से हमेशा मिलता रहा समर्थन
एसएमएल इसूजू लिमिटेड के डायरेक्टर ईची सेटो ने कहा कि हमें हमेशा पंजाब सरकार से अपेक्षित समर्थन मिलता रहा है, इसलिए पंजाब रहने और काम करने के लिए बढ़िया गंतव्य कहलाता है। पंजाब युवाओं का राज्य है और ऑटो कंपनियों के लिए पंजाब में अपने यूनिट स्थापित करने का बढ़िया मौका है। उन्होंने कहा कि पंजाब में काम करते हुए हमें कभी भी लेबर की कोई समस्या नहीं आई।
 
ये भी पढ़ें-कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: पंजाब की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंची लखबीर के गांव, बहन ने कहा- साजिश का शिकार हुआ भाई

विश्वभर की इन कंपनियों ने किया पंजाब में निवेश
बता दें है कि वित्त वर्ष 2020-21 में भी 10 विदेशी कंपनियों ने ग्लोबल निवेश किया है। अधिकतर निवेश वाली कंपनियों के मुख्यालय उत्तरी अमेरिका में हैं। इनमें स्मार्टर ई-लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड (सॉफ्टवेयर डेवपलमेंट), पैप्सीको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, कारगिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वालमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नेटसमार्ट्स इनफोटेक प्राइवेट लिमिटेड और टेलीपरफार्मेंस इंडिया शामिल हैं।

वहीं, यूरोप स्थित मुख्यालयों वाली कंपनियों में सीएन इफको (स्पेनिश फर्म कोनगेलाडोस डी नवारा के साथ फूड प्रोसेसिंग में साझेदारी), वढेरा अपार्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (यूके आधारित ग्रुप), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सेंट्रिएंट फार्मास्यूटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (मुख्यालय नीदरलैंड), वरबीयो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (मुख्यालय जर्मनी, बायोसीएनजी उत्पादन वाली कंपनी), हैला इंडिया लाइटिंग लिमिटेड (मुख्यालय जर्मनी, ऑटोमोटिव के लिए लाइटिंग सल्यूशंज), पहली बार एयर लिक्विड (मुख्यालय फ्रांस; मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रियल गैस) की ओर से निवेश किया गया है।

ये भी पढ़ें-रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: आठ ट्रेनें चार दिन तो ऊंचाहार सहित लंबी दूरी की छह ट्रेनें तीन माह के लिए रद्द
विज्ञापन


उधर, ग्रेपल परफोरेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (जर्मनी), हार्टमेन पैकेजिंग ग्रुप (मुख्यालय डेनमार्क, मोलडड फाइबर पैकेजिंग) और ओगनीबेन ग्रुप (मुख्यालय इटली; मैन्युफैक्चरिंग हाईड्रोलिक एकचूएटर) ने भी राज्य में निवेश किया है। इसके अलावा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की विदेशी कंपनियों ने साझा उद्यमों के साथ-साथ पंजाब में स्वतंत्र निवेश भी किया है।

इन निवेशकों में थिंक गैस प्राइवेट लिमिटेड (हेडक्वार्टर सिंगापुर, पेट्रोकेमिकल्स) समेत अडानी विलमार लिमिटेड (सिंगापुर आधारित विलमार इंटरनेट लिमिटेड के साथ साझेदारी), इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड और म्यांमार (मुख्यालय जापान), वर्धमान स्पेशल स्टील्स और एआईसीएचआई स्टील (मुख्यालय जापान) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें-पंजाब: पेशाब करने का बहाना बनाकर सिपाही को धक्का देकर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी फरार

इसके अलावा मैरीटेक सॉफ्ट्वेयर प्राइवेट लिमिटेड (जापान) और सनजिन इंडिया फीड्स (दक्षिणी कोरिया), बलाल स्टील श्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (न्यूजीलैंड) और आस्ट्रेलिया आधारित फर्म अवासो टेक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं, जिसके साथ पंजाब में विश्वभर से निवेश हो रहा है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें