हालांकि अभी आग लगने का करण मालूम नहीं हो सका है लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम और हुसैनपुर थाना की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही है। बताया जा रहा है कि आरसीएफ के बाहर लगभग डेढ़ सौ झुग्गियां हैं। जिनमें आग लगने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि यहां पिछले वर्ष भी आग लगने की घटना घटी थी।
फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रात 8:10 पर आग लगने की सूचना मिली और तभी आठ बजकर 11 मिनट पर टीम चली गई। मौके पर पहुंच उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हुसैनपुर चौकी के इंचार्ज पूर्णचंद ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिसकर्मी भी जुटे हुए हैं। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।