फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नाड़ जलाने से बाज नहीं आ रहे किसान, फिरोजपुर-फाजिल्का नेशनल हाईवे पर फैला धुआं, हादसे का डर बना

Sat, 18 May 2024 05:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)

सार

फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल का कहना है कि लगातार उनके द्वारा किसानों को गेहूं के नाड़ को आग न लगाने की अपील की जा रही है। ताकि वातावरण प्रदूषित न हो और हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
नाड़ को आग लगाने से सड़क पर फैला धुआं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में किसान नाड़ को आग लगाने से बाज नहीं आ रहे। सड़क किनारे खेतों में नाड़ जलाने से फिरोजपुर-फाजिल्का नेशनल हाइवे पर धुआं फैल गया है। धुएं के चलते कोई बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


उमेश कुमार ने बताया कि वह अपने साथी भरत खुराना, मनीष शर्मा, रजत कुक्कड़ और पंकज मिड्डा के साथ कार से फाजिल्का से फिरोजपुर जा रहे थे। नेशनल हाईवे के किनारे खेतों में किसानों ने गेहूं की नाड़ को आग लगाई हुई थी। सड़क पर नाड़ का धुआं फैला हुआ था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जलालाबाद क्रॉस करने के बाद आमीरखास टोल प्लाजा के नजदीक नाड़ जलने से हाइवे ही ब्लॉक हो गया था। वाहन रुक गए थे, यहां तक कि बड़े हादसे का डर बना हुआ है।

उधर, फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल का कहना है कि लगातार उनके द्वारा किसानों को गेहूं के नाड़ को आग न लगाने की अपील की जा रही है। ताकि वातावरण प्रदूषित न हो और हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें