फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में हादसा: पेड़ से टकराई कार, भाजपा नेता अरुण सूद के भांजे समेत लॉ यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत

Sat, 18 May 2024 11:50 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

छात्र इंडेवर कार में यूनिवर्सिटी लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। हादसे की वजह तेज रफ्तार बना। मृतकों में एक छात्रा की मौत हुई है।
विज्ञापन
पटियाला में हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा समेत चार विद्यार्थियों की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टरों की मदद से गाड़ी के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर लाशों को बाहर निकालना पड़ा। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार हादसे की वजह बनी है। मृतक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। जिसके चलते लाशों को वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


मरने वालों में रीत कौर विर्क, ईशान सूद निवासी पंचकूला (हरियाणा), रिभु सहगल और कुशाग्र यादव निवासी गुरुग्राम (हरियाणा) शामिल हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली रीत कौर विर्क रिटायर मेजर आरएस विर्क की बेटी थी, जबकि ईशान सूद चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रहे अरुण सूद का भांजा था। पुलिस के मुताबिक यह सभी 22 से 23 साल के थे और इनमें से दो लॉ फाइनल ईयर के विद्यार्थी थे और दो तीसरे साल के थे। 

विज्ञापन


फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के आखिरी एग्जाम शुक्रवार को ही खत्म हुए थे। जानकारी के मुताबिक एग्जाम खत्म होने के चलते शुक्रवार को नजदीक के एक होटल में डिनर पार्टी करके सभी फोर्ड एंडेवर गाड़ी में वापस लौट रहे थे। रात करीब ढाई बजे यूनिवर्सिटी के कुछ दूरी पर ही गांव बख्शीवाला के नजदीक भादसों रोड पर तेज रफ्तार होने के चलते चालक ने गाड़ी पर से अपना संतुलन खो दिया और यह पेड़ से जा टकराई। 

पुलिस के मुताबिक फोर्ड एंडेवर के पीछे एक एसयूवी आ रही थी। इसी बीच एसयूवी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सड़क के किनारे खतानों में पलट गई। एसयूवी में लॉ यूनिवर्सिटी के ही दो स्टूडेंट्स अमनदीप कौर व दीक्षांत सवार थे। ट्रैक्टरों की मदद से फोर्ड एंडेवर गाड़ी के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर सभी विद्यार्थियों को बाहर निकाल कर राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमनदीप कौर व दीक्षांत फिलहाल उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


शराब पीने के बाद तेज रफ्तारी बनी हादसे का कारण-डा. बलबीर सिंह
घटनास्थल पर पहुंचे पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि शराब पीने के बाद तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना इस भयानक हादसे का कारण बना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे की हालत में गाड़ी न चलाने की अपील करते कहा कि माता-पिता बड़े लाड़-प्यार से अपने बच्चों को बड़ा करते हैं, पढ़ाते व लिखाते हैं। बच्चों को भी अपने अभिभावकों की भावनाओं की कद्र करते हुए अपनी जिंदगी के साथ इस तरह से खिलवाड़ करने से बाज आना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें