बठिंडा के अजीत रोड पर दो युवकों पर हुए हमले के मामले में सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने वीरवार देर रात दो आरोपियों को पकड़ लिया। इन आरोपियों में गोली चलाने वाला युवक गोरा भी शामिल है। अजीत रोड, गली नंबर-6 के पार्क के समीप खड़े युवक हुसनप्रीत सिंह और बूटा सिंह पर कार सवार छह युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। फायरिंग में युवक हुसनप्रीत की सीने में गोली लगने कारण मौत हो गई थी, जबकि बूटा सिंह की दोनों टांगें तोड़ दी गई थी। इसके अलावा राहगीर एक दुकानदार को गोली का छर्रा लगा था।