फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: परिजनों से पूछताछ पर भड़का गैंगस्टर, कहा-प्रताड़ना बंद न हुई तो पुलिस वालों के बच्चे भुगतेंगे परिणाम

Sat, 30 Oct 2021 09:21 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित मरवाहा, संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

ए कैटेगिरी के गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ पंजाब में कई जिलों में मामले दर्ज हैं। इस समय वह कनाडा में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लखबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने पंजाब पुलिस को सरेआम धमकी दी है। कनाडा से अपने फेसबुक पेज पर पंजाब पुलिस को चेतावनी देते हुए लंडा ने कहा कि मेरे परिवार और स्वजनों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए, अन्यथा बुरे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। जिला तरनतारन पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

  
बीते दिनों लखबीर सिंह ने विदेश से फोन कर स्थानीय पेट्रोल पंप के संचालक के पिता से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। उसी दिन उसके बेटे पर तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर हमला कर दिया था। इसमें किसी को नुकसान तो नहीं पहुंचा था, लेकिन पीड़ित परिवार दहशत में आ गया था। जांच में पता चला कि दबाव बनाने के लिए लखबीर सिंह ने ही गोलियां चलवाई थी। पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लंडा के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था।

यह भी पढ़ें - बदले समीकरण: सिद्धू को झटका, सीएम चन्नी बनाएंगे कांग्रेस का चुनावी रोडमैप, कैप्टन को भी रोकने की कोशिश
विज्ञापन


इसी बात को लेकर गैंगस्टर ने अपने फेसबुक पेज पर पंजाब पुलिस को धमकी दी है। लंडा के मुताबिक, इस मामले से उसके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। थाने बुलाकर उन्हें तंग किया जा रहा है। अगर कोई कार्रवाई करनी है तो उसके खिलाफ की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि आपके बच्चे भी विदेश में रह रहे हैं। सबका पता है, वे कहां रहते हैं। यदि परिवार को तंग करना बंद नहीं किया तो विदेश में रह रहे उनके बच्चे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

कौन है गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लखबीर सिंह लंडा ए कैटेगिरी का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ पंजाब में कई जिलों के थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि इस समय वह कनाडा में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर रखा है। भारत प्रत्यर्पण के लिए पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मिलकर कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन


गैंगस्टर की पोस्ट पर जांच शुरू
एसएसपी तरनतारन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पोस्ट की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। तरनतारन में लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज है। जांच पड़ताल में आरोप साबित हुए तो कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे भारत लाने में हर संभव कोशिश की जाएगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें