फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: ढाई साल की बेटी को जहर खिलाकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान, गांव दियोण में हुई दर्दनाक घटना

Mon, 02 May 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

गांव दियोण की रहने वाली मनप्रीत कौर पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते रविवार की शाम को उसने अपनी ढाई साल की बेटी गगनदीप कौर को खाने की चीज में जहर मिलाकर खिला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा में एक महिला ने अपनी ढाई साल की मासूम बच्ची को जहर दे दिया और उसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। घटना बठिंडा के गांव दियोण की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खुदकुशी करने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


गांव दियोण की रहने वाली मनप्रीत कौर पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर मानसिक तौर पर काफी परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते रविवार की शाम को उसने अपनी ढाई साल की बेटी गगनदीप कौर को खाने की चीज में जहर मिलाकर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को गांव के लोगों ने पहले सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उनको एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पहले बेटी ने दम तोड़ दिया, थोड़ी देर बाद ही मनप्रीत की भी मौत हो गई। जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें