फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बाइक छीनने पर नौजवान ने किया विरोध तो लुटेरों ने गोली मारकर कर दी हत्या

Mon, 25 Oct 2021 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवकों से नकदी छीन ली थी, लेकिन जब बाइक छीनने लगे तो एक ने विरोध कर दिया। इसपर बदमाशों ने उसपर गोली दाग दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर-जीरा राजमार्ग स्थित डिग्री कॉलेज के नजदीक लुटेरों ने पिस्तौल से गोली दागकर नौजवान की हत्या कर दी। नौजवान बाइक व नगदी छीनने पर विरोध कर रहा था कि लुटेरों ने गोली मार दी। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार को तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दविंदर उर्फ सन्नी वासी बस्ती सुनवा वाली ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने भांजे मिठुन के साथ दाना मंडी फिरोजपुर छावनी से शनिवार देर रात बाइक पर सुनवा बस्ती लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने बाइक फिरोजपुर-फरीदकोट राजमार्ग पर चढ़ाई तो बाइक सवार तीन नकाबपोश शातिर उनके नजदीक पहुंचे। उन्हें देखते ही मिठुन ने बाइक तेज कर वहां से भगा ली। शातिरों ने फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित डिग्री कॉलेज के पास दविंदर और मिठुन को घेर लिया।

लुटेरों ने उनसे दो हजार रुपये की नगदी छीन ली। उसके बाद बाइक छीनने लगे तो मिठुन ने विरोध किया। इस बीच एक लुटेरे ने पिस्तौल से गोली दाग दी, जो मिठुन के पेट में लगी। जीरा साइड से एक वाहन आ रहा था, उसकी लाइटें पड़ने पर शातिर वहां से भाग गए। दविंदर ने कहा कि जख्मी हालत में वह मिठुन को लेकर सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचा। डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : राणा गुरमीत का पीएम से आग्रह: कृषि कानून वापस लें, ताकि किसान घर मना सके दिवाली, सरकार का बड़ा दिल दिखाएगा फैसला
विज्ञापन


वारदात की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अभिनव चौहान के मुताबिक दविंदर के बयान पर तीन अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल के आसपास या फिर जहां से शातिरों ने पीड़ितों का पीछा किया उस रास्ते लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें