फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बरगाड़ी बेअदबी और विवादित पोस्टर मामले में डेरा सिरसा कमेटी के तीन सदस्यों पर केस दर्ज

Thu, 23 Sep 2021 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी घटनाओं में भगौड़े चल रहे डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्य हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


फरीदकोट अदालत के आदेश पर थाना बाजाखाना पुलिस ने बरगाड़ी में पावन स्वरूप की बेअदबी करने व गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में भगौड़ा होने के आरोप में आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इससे पहले पावन स्वरूप चोरी की घटना में भी भगौड़ा होने के चलते इन तीनों कमेटी सदस्यों के खिलाफ इसी साल मार्च माह में केस दर्ज किया गया था और उसके बाद इनकी जायदाद जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। 

यह भी पढ़ें - कुर्सी से हटे कैप्टन का खौफ बरकरार: बसों और दफ्तरों से पुराने सीएम के पोस्टर हटाने में लगी चन्नी सरकार, करीबियों पर भी वार 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। गिरफ्तार हुए डेरा प्रेमियों की पूछताछ के आधार पर इन तीनों घटनाओं में डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी के इन तीन सदस्यों की भूमिका सामने आने के बाद एसआईटी ने तीनों घटनाओं में ही इन कमेटी सदस्यों को चार्जशीट किया हुआ है लेकिन इनके अभी तक गिरफ्त में ना आने की वजह से अदालत ने इन्हें तीनों घटनाओं में भगौड़ा घोषित कर दिया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत इनके खिलाफ भगौड़े होने के भी तीन अलग अलग केस दर्ज किए जा चुके है। अगली प्रक्रिया के तहत इनकी जायदाद जब्त करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है और अदालत ने एसआईटी को इन आरोपियों की जायदाद के विवरण जुटाकर अदालत में पेश करने के आदेश दिए हुए है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें