फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला में कंझावला जैसा मामला, छोटे हाथी चालक ने ASI को आधा किलोमीटर घसीटा, मौत

Tue, 24 Jan 2023 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन भगा लिया, इसमें एएआई की जैकेट फंस गई। साथी पुलिस कर्मी तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया।
विज्ञापन
एएसआई मलकीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को जांच के लिए छोटा हाथी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक अपनी गाड़ी तेजी से भगा ले गया। इस दौरान चौक पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई। पुलिसकर्मी छोटे हाथी के पीछे भागे, पर चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। एएसआई गाड़ी में फंसा रहा और चालक गाड़ी तेजी से भगाता रहा। करीब आधा किलोमीटर जाने पर मलकीत सिंह की जैकेट फट गई और वह नीचे गिर गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी इंवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। दोपहर लगभग दो बजे डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कर रखी थी। 

इस दौरान करतारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी यूपी-11सीटी-1171आया, जिसे ट्रैफिककर्मियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन छोटे हाथी के ड्राइवर ने रुकने के बजाय अपनी गाड़ी को जालंधर की तरफ भगा ले गया। इसी दौरान एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट वाहन में फंस गई और चालक उन्हें घसीटते हुए ले गया। उनके शरीर पर काफी चोट थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें