फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता का पाक कनेक्शन उजागर: सरहद पार से मंगवाई थी 34 करोड़ की हेरोइन, अब रिमांड के दौरान किए और खुलासे

Sun, 17 Oct 2021 02:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पंजाब के फिरोजपुर से एक व्यक्ति को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया था। व्यक्ति बसपा नेता बताया जा रहा है। सरहद पार से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये पाकिस्तानी नशा तस्करों से उसने हेरोइन मंगवाई थी। आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिसमें पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगने की खबरें हैं। बरामद की गई 6 किलो 710 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 34 करोड़ बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर(पंजाब) पुलिस ने बसपा नेता दीदार सिंह से 34 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़े जाने पर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। जानकारों का कहना है कि पूछताछ दौरान उक्त आरोपी से पुलिस को अहम जानकारियां मिली है, जिसका पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी की निशानदेही पर सरहद स्थित बीएसएफ की टापू चौंकी के नजदीक लगी फेंसिंग पार खेत से एक प्लास्टिक की बोरी में छह किलो 610 ग्राम हेरोइन मिली थी, जो आरोपी ने पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी। पाक नशा तस्करों से उसके गहने संबंध बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक बसपा नेता दीदार सिंह ने पूछताछ दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। इसके अलावा पुलिस को एक बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। एक दिन का पुलिस रिमांड बाकी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दीदार सिंह से गहन पूछताछ में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: निहंग भगवंत सिंह और गोविंद प्रीत का आत्मसमर्पण, अरदास कर खुद को किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन


आशंका जाहिर की जा रही है कि इसके संबंध कहीं जलालाबाद में ब्लास्ट करने वाले आरोपी जीजा-साला (सुखविंदर सिंह (साला) उर्फ सुक्खा वासी सीमांत गांव चांदी वाला जिला फिरोजपुर व प्रवीन कुमार (जीजा) वासी धर्मूवाला तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का) से भी हो सकते हैं। दीदार का पिछला रिकाॅर्ड भी क्रिमनल है। इससे पहले एक अवैध पिस्तौल भी पकड़ा जा चुका है और इस संबंधी मामला भी दर्ज है। राजनीतिक की आड़ में हेरोइन तस्करी कर रहा था। वर्ष 2012 में दीदार बसपा की टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। यही नहीं अपने गांव का सरपंच भी रह चुका है।
विज्ञापन

 
उधरए एसपी (आपरेशन) गुरमीत सिंह चीमा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दशहरा पर्व के चलते उनकी ड्यूटियां विभिन्न जगहों पर लगी थी। जैसे ही आरोपी से कुछ और मिलता है तो मीडिया को बताया जाएगा। फिलहाल अभी आरोपी से पूछताछ जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें