फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में हैवानियत: रिश्ते के भाइयों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

रिश्ते में दोनों आरोपी पीड़िता के भाई लगते हैं। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद और राजेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की से रिश्ते में भाई लगने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की लगभग 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही युवक विनोद और राजेश कई दिनों से उसे परेशान कर रहे थे।

29 सितंबर की शाम को साढ़े सात बजे दोनों उसे बहलाकर एकांत जगह पर ले गए। वहां पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इस संबंध में किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


रिश्ते में दोनों आरोपी पीड़िता के भाई लगते हैं। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी विनोद और राजेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें