फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar: मुक्तसर कोर्ट कांपलेक्स में एएसआई की गोली लगने से मौत, 15 दिन में दूसरे एएसआई की जान गई

Tue, 06 Sep 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

करीब पंद्रह दिन में गोली लगने से एएसआई की मौत का ये दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 21 अगस्त को एएसआई कासिम अली की पुलिस लाइन में व्हीकल पार्किंग करते समय खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। 
 
विज्ञापन
एएसआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर कोर्ट कांपलेक्स में बख्शीखाने के पास करीब 53 वर्षीय एएसआई कुलविंदर सिंह की अपनी ही कारबाइन से गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात एएसआई कुलविंदर सिंह की कैदियों को अदालत में पेश करने के लिए पेशी ड्यूटी लगी हुई थी। वे सुबह ही कैदियों को लेकर अदालत परिसर में पहुंचे थे। इस दौरान उसके मुलाजिम साथी कागजी कार्रवाई कर रहे थे कि अचानक एएसआई की सर्विस कारबाइन से चली गोली से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर एसपी कुलवंत राय और डीएसपी जगदीश कुमार भी पहुंच गए और मामले की जांच शुरु कर दी। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह गांव बुर्ज सिधवा का रहने वाला था। दो महीने पहले ही उसकी ड्यूटी पुलिस लाइन में लगी थी। इससे पहले वे एक्साइज विभाग में तैनात था। जबकि उससे पहले पीसीआर में रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

बता दें कि करीब पंद्रह दिन में गोली लगने से एएसआई की मौत का ये दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले 21 अगस्त को एएसआई कासिम अली की पुलिस लाइन में व्हीकल पार्किंग करते समय खुद की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें