फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: नाभा सदर थाने में युवक ने की आत्महत्या, दुष्कर्म मामले में पकड़ा गया था

Tue, 06 Sep 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

बूटा सिंह को दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया था। मंगलवार को कोर्ट ले जाने से पहले उसने आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
बूटा सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने नाभा पुलिस की हिरासत में मंगलवार सुबह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी को सोमवार को ही पुलिस ने नाबालिग की माता के बयान पर नामजद करके गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाना था लेकिन इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। नाभा के डीएसपी दविंदर सिंह अत्री ने इसकी पुष्टि की और कहा कि मामले की न्यायिक जांच होगी।

विज्ञापन


क्या है मामला
17 साल की नाबालिग की माता के बयान पर बूटा सिंह निवासी रेलवे स्टेशन नाभा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में थाना सदर में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि बूटा सिंह बहला-फुसलाकर नाबालिग को उसके घर से भगा ले गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को नाभा के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया था लेकिन मौके से आरोपी बूटा सिंह फरार हो गया था। पुलिस का आरोप है कि बूटा सिंह उक्त नाबालिग को कहीं दूर लेकर जाने की फिराक में था। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को भी काबू कर लिया था।

मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करना था लेकिन इससे पहले मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आरोपी ने थाना सदर नाभा की हवालात के अंदर गेट के पास लगे पिलर से परने की मदद से लटककर आत्महत्या कर ली। जैसे ही थाने में मौजूद स्टाफ को पता लगा, तुरंत उसे नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


संतरी से आरोपी ने अपने किए पर पछताने की बात कही थी: डीएसपी
डीएसपी नाभा दविंदर अत्री के मुताबिक मामले की न्यायिक जांच होगी। उन्होंने शर्मिंदगी के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को जब संतरी खाना-पानी देने गया था तो आरोपी कह भी रहा था कि वह अपने किए पर पछता रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें