फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के व्यक्ति की अमेरिका में मौत: 25 लाख कर्ज लेकर कमाने विदेश गया था अमनदीप, वहां चलाता था ट्रक

Thu, 17 Oct 2024 10:28 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट के व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। परिवार ने 25 लाख रुपये का कर्ज लेकर अमनदीप को कमाने के लिए अमेरिका भेजा था। अमनदीप सिंह वहां ट्रक चलाता था। 
विज्ञापन
मृतक अमनदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एक व्यक्ति की अमेरिका में मौत हो गई। रोजी-रोटी कमाने के लिए अमरिका गए पठानकोट का अमनदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार मिली तो घर पर मातम छा गया। अमनदीप की मौत की वजह पेट की आंत फट जाना सामने आया है। मृतक अमनदीप सिंह (40) गांव धुपसड़ी कीड़ी गंडियाल हलका भोआ का रहने वाला था। 
विज्ञापन


अमनदीप सिंह के पिता बुआ सिंह ने बताया कि वे काफी गरीब हैं और करीब दो साल पहले 25 लाख रुपये का कर्ज लेकर बेटे को अमरिका भेजा था। पहले अमनदीप एक रेस्टोरेंट में काम करता था और एक सप्ताह पहले ही वह सभी दस्तावेज पूरे कर ट्रक ड्राइवर बना था। अमनदीप सिंह एक दिन पहले ट्रक लेकर मैक्सिको गया था। वहां से उसने फोन कर पूरे परिवार से बात भी की थी।

 
विज्ञापन


बुआ सिंह ने कहा कि अमनदीप सिंह के साथ उनके रिश्तेदार का लड़का भी रहता था। उसने वीरवार सुबह अमनदीप की मौत की सूचना परिवार को दी। उसने बताया कि अमनदीप की पेट की आंत फट जाने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे
अमनदीप सिंह की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी, 4 साल का बेटा  और 9 साल की बेटी है। परिवार के सदस्यों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि अमनदीप के शव को विदेश से भारत उनके पैतृक गांव लाने में मदद की जाए। परिवार की पहले ही आर्थिक स्थिति काफी खराब है।



सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को दी जानकारी
घटना का पता चलते ही ब्लॉक नरोट जैमल सिंह समिति चेयरमैन राज कुमार सिहोड़ा परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए मृतक के घर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के ध्यान में मामला लाया गया है। जल्द केंद्र सरकार के साथ तालमेल करके गरीब परिवार के बेटे के शव को विदेश से पैतृक गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें