फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर नौकर: कपूरथला में घर से 14 लाख कैश लेकर फरार, मालकिन ने छह महीने पहले काम पर रखा था

Thu, 17 Oct 2024 07:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में शातिर नौकर घर से 14 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गया। नौकर को घर की मालकिन ने छह महीने पहले ही नौकरी पर रखा था। 
विज्ञापन
अलमारी का टूटा लॉकर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में एक महिला के घर से 14 लाख रुपए चोरी की घटना घटी है। महिला ने अपने नौकर पर ही आरोप लगाए हैं। क्योंकि वह घर को ताला लगाकर गायब है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिटी थाना-2 अर्बन एस्टेट में आरोपी नौकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहल्ला अमन नगर में रहने वाली महिला रमनदीप कौर ने बताया कि वह घर पर अपने 12 साल के बेटे हरमन के साथ रहती है। उनके घर पर विशाखा सिंह भी रहता है। रमनदीप कौर ने छह महीने पहले ही गांव लक्खन कला में अपनी खेती वाली जमीन पर काम करने के लिए लक्खन कलां के राम लुभाया को नौकरी पर रखा था। नौकर राम लुभाया भी उनके घर में एक अलग कमरे में रहता है। 

14 अक्टूबर को महिला अपने नौकर राम लुभाया के साथ बैंक से 12 लाख रुपये कैश  निकलवा कर लाई थी। रकम घर की अलमारी के लॉकर में रखी थी। लॉकर में पहले से ही 2 लाख रुपये थे। 15 अक्तूबर की सुबह महिला बेटे हरमन और घर पर रहने वाले विशाखा सिंह के साथ मायके गांव रावां गई थी। वहीं, घर की चाबियां नौकर राम लुभाया को दी थी। लेकिन अलमारी की चाबियां महिला के पास थी। उसी रात लगभग 10 बजे महिला लौटी तो घर का दरवाजा लॉक था। नौकर राम लुभाया घर पर नहीं था और उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है और उसमें रखे 14 लाख रुपये गायब थे। 
विज्ञापन


पीड़िता रमनदीप कौर ने बताया कि उसका नौकर राम लुभाया भी फरार है। उसे शक है कि यह चोरी नौकर ने की है। आरोपी नौकर अपने घर पर भी नहीं पहुंचा है। सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी नौकर राम लुभाया निवासी लक्खन कला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें