फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala: पुरानी रंजिश में दो युवकों पर हमला, सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जड़े थप्पड़

Sat, 12 Jul 2025 12:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने अलग-अलग जगहों पर दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें उनके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने अलग-अलग जगहों पर दो युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें उनके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पहले मामले में, उपचाराधीन हिमांशु पुत्र राज कुमार निवासी जट्टपुरा ने बताया कि वह घर का सामान खरीदने जा रहा था कि तभी सिटी हॉल के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। 
विज्ञापन


दूसरे मामले में, हमलावरों ने सीनपुरा चौक के पास सीनपुरा निवासी गोल्डी पुत्र रशपाल सिंह पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घायल गोल्डी ने बताया कि हमलावरों ने कथित तौर पर उसका पर्स, मोबाइल और अन्य सामान भी छीन लिया। दोनों घायलों का इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने इलाज किया और दोनों की एमएलआर काटकर सिटी थाने भेज दी है। 

कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक गोला पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी सीनपुरा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आया तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। इस पर ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया तो पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत किया। सूचना मिलते ही सिटी थाने के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह चौहान पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें