फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु मोंगा हत्याकांड: जेल में बंद अमरीक ने रची थी साजिश, 18 पर केस, फिरोजपुर पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 03:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

आशु मोंगा हत्या मामले में पुलिस ने अबतक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। शुक्रवार रात को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। 
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में तीन दिन पहले आशु मोंगा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून को शहर के मक्खू गेट पर नौजवान आशु मोंगा की हत्या मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके पास से चार विदेशी पिस्तौलें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


एसएससी ने बताया कि फरीदकोट की जेल में आरोपी अमरीक सिंह उर्फ अमेरिका बंद है। अमरीक सिंह पहले आशु मोंगा का दोस्त था। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। जेल से ही फोन कर अमरीक सिंह ने युवराज उर्फ युवी और शिवम को आशु मोंगा को धमकाने के लिए कहा था। युवराज और शिवम आशु को धमकाते रहे। यही नहीं आशु के परिवार की महिलाओं संबंधी भी आपत्तिजनक शब्द बोले गए थे। इसी बात को लेकर आशु और युवराज के बीच में तकरार हुई थी। 

युवराज ने आशु की गोली मार हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपी पहले गिरफ्तार कर लिए थे। तीन आरोपियों को शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान काबू किया है। इनके पास से चार पिस्तौल बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू, गुरजिंदर सिंह और अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है। एसएसपी ने कहा कि अमरीक सिंह को भी फरीदकोट की जेल से लेकर आएंगे और उससे भी पूछताछ करेंगे बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें