फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का इंजेक्शन: 19 साल के युवक ने लगाया चिट्टे का टीका; ओवरडोज से मौत, प्राइवेट पार्ट में लगा दिया इंजेक्शन

Mon, 19 May 2025 04:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)

सार

पंजाब के खडूर साहिब में नशे की ओवरडोज से 19 साल के युवक की मौत हो गई। डॉक्टर की जांच में सामने आया कि युवक के गुप्तांग में नशे का टीका लगा हुआ था, जिससे उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब मुहीम के तहत युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ नशे के दलदल में फंसे युवा मौत के मुंह में समा रहे हैं। पंजाब के खडूर साहिब में 19 साल के युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। 

विज्ञापन


खडूर साहिब के मुरादपुरा में सोमवार को करनबीर सिंह नामक युवक की मौत हो गई। मौत का कारण नशे का टीका लगाना बताया जा रहा है। परिवार का कहना है कि वे तब तक बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती। उधर, पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

तरनतारन शहर के क्षेत्र मुरादपुरा निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कमलजीत कौर लोगों के घरों में सफाई का काम करती है। उनके तीन बेटे करनबीर सिंह, हरजीत सिंह, गगनदीप सिंह हैं। 19 वर्षीय बड़े बेटे करनबीर सिंह ने मैट्रिक पास की, करीब साढ़े तीन वर्ष से वह गलत संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया।
विज्ञापन


पिता जगजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह वह सब्जी की रेहड़ी लेकर घर से निकला, तब पड़ोसियों ने आवाज देकर बताया कि करनबीर सिंह ने नशे का टीका लगा लिया है व बेहोश हो गया है। बिना देरी निजी डाॅक्टर को बुलाया तो उन्होंने बताया कि गुप्तांग पर नशे का टीका लगाने से करनबीर की मौत हुई है। इससे घर में मातम पसर गया। करनबीर के माता-पिता व भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर किया व कहा कि करनबीर सिंह का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती। थाना सिटी के प्रभारी रंजीत सिंह कहते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें