चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का एलान
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय कुमार देव ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 23 दिसंबर को मतदान होगा। 26 दिसंबर को नतीजों का एलान होगा।
पढ़ें पूरी खबर
एडवोकेट हरजिंदर धामी बने एसजीपीसी प्रधान
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्षिक चुनाव में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार छठी बार कमेटी का प्रधान चुना गया है। एसजीपीसी मुख्यालय स्थित तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित जनरल इजलास के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
पढ़ें पूरी खबर
जेल से बाहर आए सांसद अमृतपाल, असम एयरपोर्ट पर दिखे
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आ गए हैं। पंजाब पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में असम से लेकर दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से फिर सांसद शनिवार को पंजाब आएंगे और अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
कनाडा का मोस्ट वांटेड बना गोल्डी बराड़
पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर अंतरराष्ट्रीय शिकंजा कसता जा रहा है। कनाडा ने उसे देश के 25 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में पहले स्थान पर रखा है।
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, परगट सिंह के घर गए
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान परगट सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने डेरा ब्यास प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
पढ़ें पूरी खबर
मोदी से मिलते ही बदले कैप्टन अमरिंदर सिंह के बोल
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने ताजा बयानों से एक नई बहस छेड़ दी है। कभी आतंकवाद, अलगाववाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बेहद सख्त रुख अपनाने वाले कैप्टन अब सिख समुदाय से जुड़े कुछ बेहद संवेदनशील मामलों पर अलग राजनीतिक और मानवीय दृष्टिकोण पेश कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
बठिंडा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित प्रिंस जॉर्ज शहर में रहने वाले बठिंडा के 23 वर्षीय युवक सुखमनदीप सिंह ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।
पढ़ें पूरी खबर