फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को लेकर दो महिलाओं में जंग, पुलिस में पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की नवीं आबादी में एक बच्ची को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद उठ खड़ा हुआ है। बच्ची को जन्म देने वाली दो बेटियों की मां ने एक माह पहले बच्ची को जन्म दिया तो पड़ोसी के कहने पर उसके बेहतर पालन पोषण के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्ची को कानूनी तौर पर गोद लेने संबंधी दोनों परिवारों के बीच कोई भी कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई थी। अब बच्ची को जन्म देने वाली महिला ने बच्ची को हासिल करने के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ आरोपी बनाए गए परिवार ने दावा किया कि बच्ची के जन्म के दौरान खर्च आए पैसे देने के बाद ही बच्ची पालन पोषण के ले उन्हें दी गई थी, अब वे बच्ची वापस लेना चाहते हैं तो उन्हें उनके 35 हजार रुपये वापस दिए जाएं। जबकि बच्ची की मां पड़ोसी द्वारा बच्ची को एक माह के दौरान पिलाए दूध के लिए उक्त राशि मांग रही है।
नवीं आबादी निवासी बेबी नामक महिला ने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां थी। एक माह पहले उसने एक और बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पड़ोसी कर्ण बच्ची को पालन पोषण के लिए उसे देने का दबाव बनाने लगा। बच्ची के बेहतर पालन पोषण को देखते हुए बच्ची उसने पड़ोसी यशपाल और उसकी पत्नी तानिया को दे दी। इसके 10 दिनों बाद जब वह अपनी बेटी को देखने पड़ोसी के घर गई तो दंपती ने उसे बच्ची से मिलवाने से मना कर दिया। इसलिए वह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से अपील करती हैं कि बच्ची वापस उसे दिलाई जाए ताकि वह अपने तरीके से बच्ची का पालन पोषण कर सके।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब उसने दंपती से अपनी बच्ची को वापस दिए जाने की बात कही तो उन्होंने एक माह के दौरान बच्ची को पिलाए दूध की कीमत 35 हजार रुपये देने को कहा। दूसरी तरफ बच्ची को पालने वाले यशपाल ने कहा कि बेबी को जन्म बेबी ने दिया है, लेकिन उसका पालन पोषण वे लोग कर रहे हैं। एक माह के दौरान उनका बच्ची से लगाव भी हो गया और अब बेबी बच्ची को वापस मांग रही है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि बेबी नामक महिला ने शिकायत की है, बच्ची को पालन पोषण के लिए दिया था। दोनों पक्षों को बुला कर बात कर इसमें सच्चाई का पता लगाया जाएगा और इसमें कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें