फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी-वाघा सरहद पर रिट्रीट सेरेमनी देखने का इंतजार खत्म

विज्ञापन
अमृतसर के वाघा सीमा पर आज से शुरू हुई फुल स्ट्रैंथ रिट्रीट सेरेमनी में पहुंचे लोग - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर। कोविड काल के बाद करीब साढ़े सत्रह माह बाद अटारी वाघा सरहद पर सैलानियों का बीएसएफ और पाक रेंजर्स की संयुक्त परेड देखने का इंतजार खत्म हो गया। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच रोजाना होने वाली संयुक्त परेड पर लगाई 300 दर्शकों की सीमा को हटा कर आम लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार की हिदायतों के बाद सैलानियों और आम लोगों को यह राहत कल ही दे दी थी, जिसके चलते दर्शक दीर्घा पर रौनक एक बार फिर से लौट आई। अब से दर्शक दीर्घा की क्षमता के मुताबिक लोग रिट्रीट सेरेमनी देख सकेंगे। गौरतलब है कि कोरोना काल के देश में शुरू होने पर बीएसएफ ने 7 मार्च 2020 को आम लोगों के लिए रिट्रीट सेरेमनी में देखने पर रोक लगा दी थी।
इसके बाद बीएसएफ के पांच जवान 5 मिनट की परेड के बाद सम्मान समेत राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की रस्म निभाते थे। इस दौरान सिर्फ बीएसएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा देश की अन्य केंद्रीय एजेंसियों के लोग वहां रहते थे। कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने और पंजाब सरकार की हिदायतों के बाद 17 सितंबर 2021 को बीएसएफ ने 300 दर्शकों को रिट्रीट सेरेमनी देखने की इजाजत दी तो बीएसएफ से इजाजत लेने वाले रजिस्टर्ड सैलानी इसका आनंद ले सकते थे।
विज्ञापन

हजारों की संख्या में आम लोग रोजाना रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे। जिनको बीएसएफ जेसीपी अटारी से काफी पहले रोक लेती और वे लोग धक्के खाने के बाद बेरोग लौट जाते। इस बारे में जब डीआईजी बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर भूपिंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने जेसीपी अटारी पर दर्शक गैलरी की 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू करने की हिदायत दे दी है।
जिसके बाद उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट गुरप्रीत सिंह खैहरा के साथ बात करने के बाद दर्शक दीर्घा की क्षमता से 50 फीसदी के क्षमता के मुताबिक सेहत विभाग की गाइडलाइंस के अंतर्गत लोगों को बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच रिट्रीट सेरेमनी देखने की इजाजत दे दी है।

अमृतसर के वाघा सीमा पर आज से शुरू हुई फुल स्ट्रैंथ रिट्रीट सेरेमनी में पहुंचे लोग- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें