फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छापेयांवाली के छप्पड़ से मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यास थाना के अंतर्गत गांव छापेयांवाली के छप्पड़ से शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वीरवार को यह किशोर घर से स्कूल गया था और इसको अपहरण कर हत्या कर शव को छप्पड़ में फेंके जाने के क्यास लगाए जा रहे हैं। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाए जाने के लिए शव को मुर्दाघर में भेज दिया है।
विज्ञापन

छापेयांवाली गांव निवासी स्वर्णजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा हरनूर सिंह 8वीं कक्षा में पढ़ता है। हरनूर सिंह रोजाना की तरह वीरवार की सुबह घर से स्कूल गया, लेकिन वापस नहीं आया। दोपहर को जब उन्होंने बेटे के बारे में पता करने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल को फोन किया तो उसने बताया कि हरनूर स्कूल ही नहीं पहुंचा।
उसने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। अपने रिश्तेदारों और अन्य जान पहचान वाले लोगों को फोन करके हरनूर के बारे में पूछा, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि हरनूर का शव गांव के बाहर छप्पड़ में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को छप्पड़ से बाहर निकाल कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस अधिकारी इसके बारे में कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन संदेह है कि किसी ने हरनूर को अगवा कर हत्या करने के बाद शव छप्पड़ में फेंक दिया हो। वहीं डीएसपी हरकृष्ण सिंह ने बताया कि मामले में किशोर की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा और इसमें पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें