फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठ छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं 

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक का असर अमृतसर जिले में भी दिखने लगा है। शुक्रवार को अजनाला में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठ छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इन छात्राओं के पिछले दिनों कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आई। छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्कूल को अगले 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीनियर मेडिकल अधिकारी ओम प्ऱकाश ने बताया कि सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडकरी स्कूल अजनाला की आठ छात्राओं को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनको घरों में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल, अध्य़ापकों, दर्जाचार कर्मचारियों और केंटीन कर्मचारियों को भी कोविड टेस्ट करवाने को कहा गया है। साथ ही इन छात्राओं के संपर्क में आए परिजनों व अन्य लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग कोरोना पॉजिटिव मिलने वाली छात्राओं की सेहत पर लगातार नजर रख रहा है।
उधर, जिला शिक्षा अधिकारी सतिंदरबीर सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल और ज्यादातर अध्यापकों ने कोविड की दोनों डोज लगवाई हुई है। शनिवार को स्कूल के सभी कमरों और कांप्लेक्स कों सैनिटाइज करवाया जाएगा। एहतियातन स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और अध्यापकों को बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए कहा गया है, ताकि उनका कोर्स पीछे न छूट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें