फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: एडवोकेट एचएस धामी बने एसजीपीसी के नए प्रधान, रघुजीत सिंह विर्क बने सीनियर उप प्रधान

Mon, 29 Nov 2021 04:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

इस बार होने वाले शिरोमणि कमेटी के चुनावों में 159 सदस्य शामिल होंगे। हाउस के 185 सदस्यों में से दो सदस्यों ने अपना इस्तीफा दे दिया और एक सदस्य विदेश में है।
विज्ञापन
एडवोकेट एचएस धामी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीसी के पूर्व ऑनरेरी मुख्य सचिव एडवोकेट एचएस धामी को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का नया प्रधान बनाया गया है। तेजा सिंह समुंद्री हॉल में सोमवार को बुलाए इजलास के दौरान एसजीपीसी की मौजूदा प्रधान बीबी जागीर कौर ने अपना पद छोड़ा और एडवोकेट धामी को 44वां प्रधान चुने जाने पर सिरोपा देकर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने प्रधान पद के लिए एडवोकेट धामी का नाम प्रस्तावित किया था। इसके साथ ही रघुजीत सिंह विर्क को सीनियर उप प्रधान और प्रिंसिपल सुरिंदरजीत सिंह को जूनियर उप प्रधान चुन लिया गया। 

विज्ञापन


एसजीपीसी के कुल 185 सदस्यों में से 2 ने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि 23 सदस्य अकाल चलाना कर गए। वहीं एसजीपीसी का एक सदस्य विदेश में है। जिसके चलते तेजा सिंह समुंद्री हॉल में दोपहर करीब 1 बजे शुरु हुए इजलास में 142 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एडवोकेट धामी को 122 और मिट्ठू सिंह को मात्र 19 वोट ही पड़े। जबकि एक मत रद्द कर दिया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हाजिरी में अरदास करके चुनाव प्रक्रिया शुरु की गई। एसजीपीसी के कुल 170 सदस्य वोटिंग प्रक्रिया से चुने जाते हैं। इसके अलावा 15 सदस्यों को नामजद किया जाता है।

प्रधान पद के साथ ही सीनियर उप प्रधान और जूनियर उप प्रधान पद के नतीजे दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए गए। जबकि एसजीपीसी के महासचिव के लिए दोबारा वोटिंग किए जाने की मांग की। जिसके बाद करनैल सिंह पंजोली का महासचिव और सुरजीत सिंह कंग, स्वर्ण सिंह कुलार, सुरजीत सिंह गढ़ी, जरनैल सिंह डोगरांवाला, बलविंदर सिंह वेंईपुंई, हरजाप सिंह सुल्तानविंड, गुरिंदर सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह बंडाला, गुरप्रीत सिंह रूही, जोध सिंह समरा और बाबा गुरप्रीत सिंह का एक्टिंग कमेटी के सदस्य के तौर पर चयन किया गया। 
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल के महासचिव दलजीत सिंह चीमा ने इजलास को कन्वीन किया, जिसमें 142 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर और पूर्व अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल और किरपाल सिंह बंडूगर भी मौजूद थे। इसके अलावा सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर, संत बलबीर सिंह घुन्नस आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें