फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस ने हत्या के मामले में छह को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात टेलर रोड पर जागरण की भजन मंडली पर गोली चला लूट की वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



अमृतसर। सिविल लाइन पुलिस ने शहर के पॉश इलाकों में गोलियां चलाकर लूटपाट की वारदात करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से .एक पिस्तौल, तीन कारतूस और वारदात के दौरान इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों ने शनिवार रात टेलर रोड पर लूट की दो वारदात अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।



एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क, एसीपी वरिंदर सिंह खोसा ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेरी गेट के इलाके भाई संत सिंह निवासी साहिल, हिमांशु लूथरा, दरगाह नूरे शाह के पास रहने वाला सूरज, कोट खालसा स्थित आकाश एवेन्यू निवासी शिवम, इस्लामाबाद स्थित मोहल्ला नूरे शाह निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ आशु और लोहगढ़ स्थित गली मसीत वाली निवासी दानिश गिल के रूप में बताई।
विज्ञापन


एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि आरोपियों ने शनिवार देर रात टेलर रोड पर राम नगर कालोनी निवासी राकेश कुमार की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। राकेश कुमार अपने साथी गौरव अरोड़ा के साथ जागरण में भजन गाने के लिए जा रहा था। आरोपियों ने दोनों को लेटर रोड पर घेरकर एक बैग छीनने का प्रयास किया। जिसमें भजनों की किताबें रखी थीं। राकेश और गौरव ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों को गोली मार दी। जिससे राकेश की मौत हो गई और गौरव जख्मी हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद रतन सिंह चौक की तरफ भाग गए थे।
विज्ञापन


एसीपी नार्थ खोसा ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वारदात के बाद आरोपियों के फरार होने के सबूत मिले और पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें