फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में डेंगू के आठ मरीज, पठानकोट में 31

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट/गुरदासपुर। पठानकोट में डेंगू के 31 मामलों की पुष्टि की गई है तो वहीं गुरदासपुर में आठ मामले सामने आए हैं। पठानकोट में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल अस्पताल में एक डेंगू वार्ड बना दिया गया है।
विज्ञापन

पठानकोट में शुक्रवार को एक 17 वर्षीय लड़के में डेंगू की पुष्टि की गई। जबकि वीरवार को छह लोग डेंगू पाजिटिव मिले थे। इनमें दो पुरुष और चार महिलाएं थीं। सेहत विभाग के अनुसार इस एरिया में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज पिछले साल भी मिले थे। सर्वे करके टीम के अधिकारी लोगों को चेतावनी दे रहे हैं और डेंगू का लारवा नष्ट करने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। पठानकोट की जिला एपीडेमोलॉजिस्ट डॉ. साक्षी ने बताया कि सिविल अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। इसमें आठ बेड हैं। सीएचसी घरोटा, बुंगल बधानी, सुजानपुर और नरोट जैमल सिंह में दो-दो बेड रिजर्व कर लिए गए हैं गए हैं। इसमें अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है।
गुरदासपुर में डेंगू के आठ मामलों की पुष्टि जिला एपिडिमोलोजिस्ट डा. प्रभजोत कलसी ने की है। डेंगू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू पीड़ित मरीजों के क्षेत्र में जाकर जांच करने में जुट गईं हैं। गुरदासपुर में जिस इलाके में डेंगू फैल रहा है उसमें फागिंग और स्प्रे किया जा रहा है। इस मामले में डा. प्रभजोत कलसी ने बताया कि लोग सही समय पर अपने टेस्ट करवाएं और घर के आसपास साफ सफाई रखें तो डेंगू पर काबू पाया जा सकता है। डा. प्रभजोत ने बताया कि जिले के सभी निजी लैब में सूचना दे दी गई है कि यदि कोई भी पाजिटिव पाया जाता है तो इसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें