अमृतसर। भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल फॉरेन एक्सपोर्ट (डीजीएफटी) संतोष कुमार सारंगी ने शुक्रवार को यहां अमृतसर में निर्यातकों को ट्रेनिंग देने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशनल विंग की शुरुआत की। फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (एफआईएओ) की ओर से यह शुरुआती ट्रेनिंग सेशन का आयोजन अमृतसर के एक होटल में किया गया। इसमें डीजीएफटी सारंगी ने एक्सपोर्ट को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार की ओर से बनाई जाने वाली स्कीमों बाबत अवगत भी करवाया। इस दौरान स्क्रू इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपतियों ने विदेशों से आयात किए जा रहे स्क्रू से उन्हें हो रही परेशानियों संबंधी भी अवगत करवाया।
डीजीएफटी सारंगी ने डीजीएफटी की भूमिका की जानकारी देते हुए निर्यातकों को भारत सरकार के कॉमर्स मंत्रालय की ओर से किए जा रहे काम और निर्यात प्रमोशन के लिए बनाई जा रही स्कीमों से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित ओपन सेशन में निर्यातकों के सुझाव भी लिए और उन्हें भरोसा दिया कि बहुत जल्द उन्हें इसका पॉजिटिव जवाब मिलेगा। डायरेक्टर जनरल आफ फोरेन ट्रेड एक्सपोर्ट क्रेडिट आफ गारंटी कारपोरेशन आफ इंडिया के क्षेत्रीय हेड गौरव अंशुमन ने कहा कि निर्यातकों की ओर से अच्छी तरह से डाक्यूमेंटेशन किए जाने पर ज्यादा से ज्यादा शिपमेंट दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने निर्यातकों द्वारा फाइल किए क्लेम को जल्द से जल्द सेटल किए जाने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
स्क्रू मैन्युफेक्चरर्स का नेतृत्व करते हुए अश्विनी कुमार ने डीजीएफटी सारंगी को विदेशों में आयात किए जा रहे स्क्रू कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके चलते अमृतसर में 40 फीसदी स्क्रू इंडस्ट्री बंद हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने डीजीएफटी सारंगी को आईईसी गेट अर्थात ई-कामर्स पोर्टल सेंट्रल बोर्ड आफ एक्साइज को अमृतसर एयरपोर्ट के साथ कनेक्ट करने का अनुरोध भी किया। मौजूदा में अभी तक अमृतसर एयरपोर्ट पर सारा काम मैनुअल ही किया जाता है जबकि आईईसी गेट पोर्टल को आनलाइन किए जाने से निर्यातकों का जहां समय बचेगा, वहीं वे किसी भी वक्त अपने माल का स्टेट्स जान सकेंगे।
फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के सहायक डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द अमृतसर में ट्रेनिंग विंग की शुरुआत हो जाएगी, ताकि एक्सपोर्ट उद्योग में लगे स्क्रू इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को बारीकियां बता कर उन्हें एक्सपोर्ट बाबत ट्रेंड किया जा सके।