फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firing in Amritsar: प्रॉपर्टी विवाद में दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक की मौत

Sat, 18 Jun 2022 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी बेचने के बाद ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था। पार्टी में शहर के कई बड़े और रसूखदार लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक विवाद में फायरिंग हो गई।
विज्ञापन
मौके से बरामद खोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर स्थित ड्रीम सिटी के पास प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े में दो गुटों के बीच गोलियां चल गई। पार्टी के आयोजन के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग में नरेंद्र सिंह नामक युवक की मौत हो गई जबकि रणजोध सिंह और चरण सिंह गोली लगने से घायल हो गए। 

विज्ञापन


एनआरआई महिंदर सिंह और माइकल दोस्त हैं। दोनों का सांझा प्रॉपर्टी का कारोबार है। शुक्रवार को एक प्रॉपर्टी बेचने के बाद ड्रीम सिटी के पास पार्टी का आयोजन चल रहा था। पार्टी में शहर के कई बड़े और रसूखदार लोग पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक विवाद में फायरिंग हो गई। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा जख्मी हुए दोनों युवकों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें