फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में वारदात: भतीजे ने चाचा को गोलियों से भूना, आरोपी के पिता की हत्या में सजा काट कर लौटा था चाचा

Sat, 05 Mar 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गुरदीप सिंह रामतीर्थ रोड स्थित आईटीआई में चपरासी की नौकरी करता था। वह अपनी दो बेटियों की शादी कर चुका था और बेटे कुंवारे थे। करीब आठ साल पहले गुरदीप सिंह ने अपने सगे भाई हरजिंदर सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक गुरदीप सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के रामतीर्थ रोड के इलाका आनंदपुर एवेन्यू में एक युवक ने अपने सगे चाचा को गोलियों से भून डाला। आरोपी युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। मरने वाले पर आरोपी के पिता की हत्या का आरोप है। वह इस मामले में कुछ समय पहले ही सजा काट कर जेल से आया था। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसियों ने बताया कि गुरदीप सिंह रामतीर्थ रोड स्थित आईटीआई में चपरासी की नौकरी करता था। वह अपनी दो बेटियों की शादी कर चुका था और बेटे कुंवारे थे। करीब आठ साल पहले गुरदीप सिंह ने अपने सगे भाई हरजिंदर सिंह की हत्या कर दी थी। इसमें अदालत ने उसे सजा सुनाई थी और कुछ समय पहले ही वह हत्या के मामले में सजा काटने के बाद रिहा होकर घर आया था। 

हरजिंदर सिंह का बेटा अमनदीप सिंह अपने चाचा गुरदीप सिंह से बदला लेना चाहता था और इसके लिए षड्यंत्र रच रहा था। आरोपी ने गुरदीप को धमकी दी थी कि वह उसे मार देगा। इसे लेकर चाचा-भतीजा में झगड़ा भी हुआ था। शनिवार दोपहर गुरदीप अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान मौका मिलते ही अमनदीन सिंह पिस्तौल लेकर घर के अंदर घुस गया और गुरदीप पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, गुरदीप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें