फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के सामान समेत चोर गिरोह के सात सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों के सामान समेत चोर गिरोह के 7 सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों से इलेक्ट्रानिक सामान समेत चार मोटरसाइकिल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिला पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते 7 चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से लाखों का इलेक्ट्रानिक सामान समेत चार मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। उन्होंने जिले में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इनमें से चार मामले पुलिस ने ट्रेस कर लिए हैं। कुल सात आरोपियों में दो जेएंडके के हैं, जो पंजाब में चोरी के सामान को आगे जेएंडके में बेचने का काम करते थे।
आरोपियों की पहचान सतीश कुमार उर्फ लवली निवासी गांव पनियाड़, विक्रम शर्मा निवासी तारागढ़, अमनदीप उर्फ अमन निवासी दीनानगर, रोमी सलारिया निवासी तारागढ़, भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी दीनानगर, मोहम्मद सदीक उर्फ सिक्कू निवासी चक्क भट्ठल, राजबाग (जेएंडके) और मनसा निवासी गौलत चक्क, बजीपुर (जेएंडके) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेसवार्ता में कहा कि चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। कुल चार मामले ट्रेस करते सात आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से चोरी का करीब तीन लाख से ज्यादा का सामान बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि थाना तारागढ़ पुलिस और सीआए स्टाफ ने सफलतापूर्वक आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से इलेक्ट्रानिक सामान और मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों ने तारागढ़ स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर चोरी की थी। वहीं से चुराई एलईडी को बेचने के लिए आरोपी पठानकोट जा रहे थे। थाना तारागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने नाके पर पूछताछ करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सीआईए स्टाफ ने जेएंडके निवासी आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
आरोपियों से पुलिस ने सात एलईडी, एक एलसीडी, एक रेफ्रीजरेटर, दो डीवीडी प्लेयर, एक मिक्सर-जूसर, चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक सारे सामान की कुल कीमत तीन लाख से अधिक है।


फोटो -7- पठानकोट में पकड़े गए आरोपियों के साथ जानकारी देते हुए एसएसपी विवेकशील सोनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें